Category Archives:  Spiritual

USA ने कहा, भारत का यह स्थान है पुरे दुनिया के 7 हॉन्टेड प्लेसेस में नम्बर टॉप पर | जानिए...

Oct 28 2018

Posted By:  Sandeep Verma

काफी समय से हमारे पास कई ऐसे रहस्य है जो न सुलझे तो ही बेहतर है | क्योंकि यदि उन्हें सुलझा लिया जाये तो संसार को काफी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है | उदाहरण के तोर पर हमें नॉनवेज खाना चाहिए या नहीं खाना चाहिए ये दोनों ही काफी परेशानी उत्पन्न करते है | उनमे से ही एक विवाद भूत-प्रेत आदि होते है या नहीं होते है | ये रहस्य बना रहता है लेकिन ये रहस्य न सुलझे तो ही बेहतर है |  


दुनिया में लगभग 90 प्रतिशत लोग कहते है की भगवान का अस्तित्व है लेकिन वे लोग प्रत्यक्ष रूप से भूत-प्रेत जैसी बातो को  स्वीकार भी नहीं करते है | जबकि लगभग 70 प्रतिशत लोग कहते है की भूत-प्रेत अवश्य होते है | क्योंकि यदि सच है तो झूठ भी, यदि धरती है तो आसमान भी | इसी प्रकार यदि भूत है तो भगवान भी है | जबकि मॉडर्न टाइम में साइंस एक अलग तथ्य प्रस्तुत करती है |

आज हम बताने जा रहे की भारत में एक स्थान ऐसा भी है जो पुरे विश्व के 7 हॉन्टेड प्लेसेस में नम्बर टॉप पर है | यह स्थान राजस्थान के अलवर जिले में एक भानगढ़ नामक स्थान है | इसे कहते है भूतो का भानगढ़ | यह एक दुर्ग था जो शाप वश उजड़ गया था | इसके बाहर राजस्थान सरकार ने एक बोर्ड लगाया हुआ है | जिस पर रात्रि में यहाँ न ठहरने की चेतावनी लिखी है |  इस स्थान के लिए कहा गया है की यहाँ एक तांत्रिकरहता था और यहाँ की राजकुमारी को पाना चाहता था | जब किसी कारण वश वह राजकुमारी जब उस तांत्रिक को नहीं मिली तो उसने इस जगह को शापित घोषित कर दिया | जिससे सारा साम्राज्य रातो-रात उजड़ गया और सभी लोग मारे गए | 


जबकि इस स्थान के बारे में कुछ लोगो का कहना है की भानगढ़ की सेना और एक पडोसी रियासत की सेना के मध्य युद्ध हुआ जिसमे पडोसी रियासत की सेना जीत गयी और उसने पुरे महल को उजड़ दिया | लेकिन उसके अगले ही दिन पडोसी रियासत की सेना भी मारी गयी | स्थानीय लोगो का कहना है की वास्तविकता में ये क्षेत्र काफी डरावना है और यहाँ रात्रि में प्रवेश करना खुद मौत को दावत देने के समान है |


ये स्थान दुनिया में सबसे डरावनी जगहों में पहले नम्बर पर है | यह स्थान उन लोगो का समर्थन करता है जो ये कहते है की दुनिया में सच और झूठ एक साथ पाए जाते है जबकि उन लोगो को गलत साबित करता है जो ये कहते है की दुनिया में सिर्फ ईश्वर ही इस संसार की अंतिम शक्ति है | जबकि वर्तमान की टेक्नोलॉजी और साइंस ये साबित करती है की भूत और भगवान दोनों ही इस दुनिया की कल्पना मात्र है | अब इन मे से क्या सच है और क्या झूठ इसका उत्तर समय के गर्भ में धंसा हुआ है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर